मनोरंजन

Gadkari Trailer: केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी की बायोपिक 'गडकरी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 27 अक्टूबर सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जीवन पर आधारित मराठी फिल्म 'गडकरी' का ट्रेलर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा नागपुर में एक कार्यक्रम में रिलीज किया गया.

Gadkari Trailer: केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी की बायोपिक 'गडकरी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 27 अक्टूबर सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
Zee Music Marathi (Photo Credits: Youtube)

Gadkari Trailer: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जीवन पर आधारित मराठी फिल्म 'गडकरी' का ट्रेलर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा नागपुर में एक कार्यक्रम में रिलीज किया गया. फिल्म में राहुल चोपड़ा ने गडकरी की भूमिका निभाई है. यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. National Film Awards: एक ही फ्रेम में नजर आए नेशनल अवॉर्ड विजेता, Allu Arjun, Alia Bhatt और Kriti Sanon ने साथ में दिए पोज (View Pics)

फिल्म के निर्देशक अनुराग राजन भुसारी हैं और निर्माता अक्षय अनंत देशमुख हैं. फिल्म को अभिजीत मजूमदार द्वारा प्रस्तुत किया गया है. ट्रेलर में गडकरी के बचपन से लेकर उनके राजनीतिक करियर तक की यात्रा को दिखाया गया है. ट्रेलर में उनके निजी जीवन की झलक भी मिलती है. ट्रेलर में गडकरी के कुछ प्रसिद्ध भाषणों के अंश भी शामिल हैं.

देखें ट्रेलर:

ट्रेलर रिलीज के अवसर पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गडकरी एक प्रेरणादायक शख्सियत हैं और उनकी जिंदगी पर आधारित यह फिल्म लोगों को प्रेरित करेगी. उन्होंने कहा कि गडकरी ने अपने जीवन में कई संघर्षों का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.

फिल्म 'गडकरी' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है. लोग फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं.यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2023 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).