Fryday Quick Review: गोविंदा ने किया शानदार कमबैक, कॉमेडी से भरा है फिल्म का हर एक सीन
काफी समय के बाद बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के बार फिर इंडस्ट्री में अपना कमबैक कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि कैसी है उनकी फिल्म 'फराइडे''
बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकारों में से एक, गोविंदा काफी समय के बाद फिल्म इंडस्ट्री में अपने कमबैक करने जा रहे हैं. गोविंदा जल्द ही फिल्म 'फ्राइडे' में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ 'फुकरे रिटर्न्स' के अपना नाम बनाने वाले वरुण शर्मा भी नजर आएंगे. इसी के साथ टीवी एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी भी इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं. एक तरफ जहां गोविंदा अपने फिल्मी करियर को एक बार फिर संवारने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं वहीं दिगांगना के लिए ये प्रोजेक्ट बेहद खास है क्योंकि इसी से वो बॉलीवुड में अपने आप को इंट्रोड्यूस कर रही हैं.
फिल्म 'फ्राइडे' कल यानी की 12 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. ऐसे में इसकी रिलीज से ठीक एक दिन पहले हम इस फिल्म के प्रेस शो पर मौजूद हैं जहां से हम आपके लिए इस फिल्म का एक क्विक रिव्यू लेकर आए हैं. आपको बताना चाहेंगे कि इस फिल्म की शुरुआत होती है वरुण शर्मा के साथ जो यहां एक सेल्समैन की भूमिका में हैं. वरुण का करियर काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है. वहीं उनकी लव लाइफ में भी परेशानीयों की कमी नहीं है. लेकिन उनकी जिंदगी में वो मोटिवेशन के सहारे आगे बढ़ते हैं.
बात करें गोविंद की तो उनका किरदार ऐसा है जो बीवी से प्रेम न मिल पाने के कारण बाहर प्रेम की तलाश में हैं. दिगांगना सूर्यवंशी उनकी प्रेमिका की भूमिका में हैं. इन फिल्म का है एक सीन कॉमेडी से भरा हुआ है.वरुण और गोविंदा की जोड़ी आपको खूब हंसाएगी.अपने फर्राटेदार डायलॉग्स के लिए मशहूर गोविंदा इस फ़िल्म में भी उसी अंदाज में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म आपको कहीं भी बोर नहीं करती और आपको ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म जरूर पसंद आएगी.
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2018 10:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

