TROLL : अजय देवगन ने ट्विटर पर शेयर किया काजोल का नंबर, फैन्स ने कहा - सनी लियोन का नंबर भी दो प्लीज
सोमवार को अजय देवगन ने ट्विटर पर एक ऐसा ट्वीट किया जिसे देख फैन्स दंग रह गए. उन्होंने अपने ट्वीट में अपनी पत्नी काजोल का नंबर शेयर कर दिया था.
सोमवार को अजय देवगन ने ट्विटर पर एक ऐसा ट्वीट किया जिसे देख फैन्स दंग रह गए. उन्होंने अपने ट्वीट में अपनी पत्नी काजोल का नंबर शेयर कर दिया था. अजय का यह ट्वीट देखते ही देखत झट से वायरल हो गया. इसके बाद अजय को उनकी इस गलती के लिए खूब ट्रोल किया गया. कई लोगों ने उस नंबर पर मैसेज किए और फिर उसका स्क्रीनशॉट शेयर किया. अजय ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, "काजोल देश में नहीं है, ऐसे में उनसे इस नंबर पर व्हाट्सऐप पर बात कर सकते हैं." फैन्स अजय को कहने लगे कि उन्हें यह ट्वीट डिलीट कर देना चाहिए. कई लोगों को लगा कि उनका अकाउंट हैक हो चुका है.
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, "मैंने कॉल भी किया था, काजोल बोली, 'मैं बात नहीं कर सकती, व्हाट्सऐप करें.'"
एक और व्यक्ति ने लिखा कि, "किस किस को दिलवाले के पैसे रिफंड चाहिए." अपने ट्वीट में उस व्यक्ति ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था. उसने उस नंबर पर मैसेज किया था कि, " मैम दिलवाले देखने गया था नाइट शो, प्लीज इस नंबर पर 500 रुपये पेटीएम करवा दीजिएगा टिकेट के."
किसी ने यह भी लिख दिया कि, "सनी लियोन का नंबर भी दीजिये प्लीज."
आपको बता दें कि ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही अजय ने फिर से एक ट्वीट किया और बताया कि यह सिर्फ एक प्रैंक था.
Pranks on film set are so passé… so tried pulling one on you guys here.. 😂 😜 @KajolAtUN https://t.co/SpQzsfhlAB
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 24, 2018
फिल्मों की बात करें तो काजोल जल्द ही फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में नजर आएंगी, जिसमें वो एक महत्वकांक्षी मां का किरदार निभा रही हैं.अजय को भी जल्द ही फिल्म 'टोटल धमाल में देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2018 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

