फिल्म दोस्ताना 2 में जान्हवी कपूर को लिए जाने से नाराज हुए यूजर्स, करण जौहर से कर रहे हैं अब ऐसी अपील
फिल्म दोस्ताना 2 के लिए करण जौहर ने जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन को कास्ट किया है. लेकिन कुछ यूजर्स को फिल्म में जान्हवी कपूर की कास्टिंग पसंद नहीं आ रही है.
प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) ने कल दोस्ताना 2 (Dostana 2) का ऐलान किया. अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए करण जौहर (Karan Johar) ने बताया कि इस बार फिल्म में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) लीड में रोल में नजर आएंगे. ये पहली बार होने जा रहा है जब जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन एक साथ एक फिल्म नजर आने जा रहे हैं. करण जौहर की इस हिट फ्रेंचाइजी (Hit Franchise) की दूसरी फिल्म के ऐलान के बारे में जानकार यूजर्स खुश हो गए. लेकिन जब फिल्म कास्टिंग (Casting) सामने आई तो कई यूजर्स जान्हवी कपूर को फिल्म में लिए जाने से खफा हो गए.
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके बताया कि दोस्ताना 2 बनने जा रही हैं. जिसमें कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर संग एक न्यूकमर नजर आने जा रहा है. लेकिन यूजर्स को फिल्म जान्हवी की कास्टिंग कुछ रास नहीं आ रही हैं. जिसके बाद उन्होंने जान्हवी के लिए जाने पर सवाल करने शुरू कर दिया. आप भी देखिए यूजर्स कैसे कमेंट का रहे हैं.

दोस्ताना की तरह इसके दूसरे पार्ट में भी त्रिकोणी रोमांटिक कॉमेडी दिखाई देगी. इस फिल्म को नए डायरेक्टर कॉलिन डी कुन्हा (Collin D’Cunha) डायरेक्ट करने जा रहे हैं. टाइम्स को दिए अपने एक बयान में करण ने कहा है कि “दोस्ताना फ्रेंचाइजी को कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर के साथ आगे ले जाने के लिए बेहद ही उत्साहित हूं. ये कार्तिक आर्यन के साथ धर्मा प्रोडक्शन की पहली फिल्म होने जा रही हैं. इसके साथ ही हम एक नए मेल एक्टर को मौका देने जा रहे हैं.”
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

