Confirmed: निर्देशक अनीस बज्मी कि फिल्म पागलपंती' में नजर आएंगे जॉन अब्राहम
फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' और 'सत्यमेव जयते' कि सफलता के बाद अब जॉन अब्राहम जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगे
फिल्म निर्माता अनीस बज्मी ने इस बात की पुष्टि की है कि वह अभिनेता जॉन अब्राहम को फिल्म 'पागलपंती' में निर्देशित करेंगे. उन्होंने कहा कि वे दोनों ही इस नए काम को लेकर उत्साहित हैं. बज्मी ने आखिरी बार जॉन की 2015 में आई फिल्म 'वेलकम बैक' का निर्देशन किया था.
बज्मी ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, "जॉन निश्चित रूप से 'पागलपंती' में होंगे. मैंने जॉन के साथ 'वेलकम बैक' की थी. यह बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. मैं और वह, दोनों ही एक नई फिल्म साथ करना चाह रहे थे. अब हमारे पास एक नया विषय है, इसलिए हम काफी उत्साहित हैं. हम जल्द ही इस पर कार्य शुरू करेंगे."
'वेलकम', 'नो एंट्री' और 'सिंह इज किंग' के लिए प्रसिद्ध बज्मी का नाम विभिन्न फिल्मों से जोड़ा जा रहा है. ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि वह 'आंखें 2' का निर्देशन कर सकते हैं, जिसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन दिखाई देंगे.
बिना किसी बात की पुष्टि करते हुए बज्मी ने कहा, "'आंखें 2' को लेकर बातें हो रही हैं..हम जल्द ही इस पर फैसला लेंगे."
अभिनेता कार्तिक आर्यन के बज्मी के साथ एक फिल्म साइन करने को लेकर खबरों पर बज्मी ने कहा, "देखिए, करीब तीन से चार फिल्में चल रही हैं. लेकिन, मुझे किसे शुरू करना है और क्या करना है इसकी योजना बनानी होगी..बहुत सी चीजें हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2018 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

