बॉलीवुड

Dilip Kumar Health Update: लंग इन्फेक्शन से पीड़ित हैं दिलीप कुमार, स्वास्थ को लेकर चिंता बरकार

दिलीप कुमार को अब भी सामन्य व्यक्ति की तरह खाना खाने में दिक्कतें आ रही हैं और साथ ही उनकी सेहत काफी कमजोर बनी हुई है

Dilip Kumar Health Update: लंग इन्फेक्शन से पीड़ित हैं दिलीप कुमार, स्वास्थ को लेकर चिंता बरकार
दिलीप कुमार (Photo Credits: Twitter)

दिलीप कुमार को एक बार फिर लंग इन्फेक्शन हो गया है. बीते काफी समय स्वस्थ संबंधित समस्या से जूझ रहे दिलीप कुमार की सेहत एक बार फिर बिगड़ती नजर आ रही है. हाल ही में उन्हें लंग इन्फेक्शन के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सेहत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी. लेकिन अब एक बार फिर उन्हें लंग इन्फेक्शन होने की खबर सामने आई है.

स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, शुक्रवार को दिलीप कुमार की सेहत एक बार फिर बिगड़ गई. लंग इन्फेक्शन के चलते उन्हें खाने पीने में भी काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है. उनके घर डॉक्टरों का भी आना-जाना लगा हुआ है. वैसे तो इस बार उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है लेकिन उनकी सेहत को मद्देनजर रखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कुछ भी खिलाने-पिलाने से मना किया है.

बताया जा रहा है कि दिलीप साहब के खानपान पर इसलिए रोक लगाई गई है क्योंकि उन्हें जो कुछ भी खिलाया-पिलाया जा रहा है वो पेट की जगह उन्हें फेफड़ों तक पहुंच  रहा है. साथ ही उनकी उम्र का ख्याल करते हुए दवाई के मामले में भी डॉक्टर्स को खास सावधानी बरतनी पड़ रही है.

ये भी पढ़ें: मुंबई: दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

घर पर दिलीप साहब का ख्याल रखने के लिए 2 प्रशिक्षित नर्स और साथ ही 16 से 17 लोग मौजूद हैं. बता दें कि दिलीप साहब से अब तक फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग मिलने आ चुके हैं. उनकी सेहत का जायजा लेने और उन्हें हौसला देने के लिए शाहरुख खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन समेत अन्य कई लोग उनके घर पर आ चुके हैं.

बात करें परिवार की तो दिलीप साहब की इस कठिन घड़ी में उनकी पत्नी सायरा बानो हर पल उनके साथ मौजूद हैं और उनकी सेहत का हर मुमकिन ख्याल रख रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2018 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).