मुंबई: दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी ये सलाह
दिलीप कुमार की सेहत बिगड़ने के चलते उन्हें हाल ही में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे दिलीप साहब की सेहत में सुधार के बाद उन्हें डॉक्टरों ने घर जाने की इजाजत दे दी. बताया जा रहा है कि कमजोर सेहत के साथ ही उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन भी हो गया था जिसके चलते उन्हें शारीरिक रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. अब देश और दुनिया में मौजूद उनके फैंस की दुआओं का असर उनकी सेहत पर पड़ता दिख रहा है. सेहत में सुधार के बाद आज वो घर लौट आए.
इस बात की जानकारी फैजल फारूकी ने दिलीप साहब के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी. उन्होंने लिखा, "अल्लाह का शुक्र है दिलीप साहब अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है ताकि वो किसी भी तरह की इन्फेक्शन से बचे रहे हैं. आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद. अधिक जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी.
Allah ka shukr hai @TheDilipKumar Saab hospital se discharge hogaye Aur abhi ghar pohoch gaye hain. Doctors have advised complete rest isolation for few days to prevent infection. Thank you all for your prayers. More updates later. -FF
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) October 11, 2018
95 वर्षीय दिलीप कुमार की सेहत बीते काफी समय से नाजुक बनी हुई है. इससे पहले भी स्वास्थ में आई परेशानियों के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है. इस कठिन घड़ी में उनकी पत्नी सायरा बानो उनका साथ दे रही हैं.
बतौर अभिनेता रुपहले पर्दे पर आखिरी बार वह 1998 की फिल्म 'किला' में नजर आए थे. अब उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने चहेते अभिनेता की झलक देख पाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2018 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

