बॉलीवुड

क्या फरहान अख्तर ने इस हॉट मॉडल के साथ अपने रिलेशनशिप को कर है दिया कन्फर्म?

फरहान अख्तर का लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट तो कुछ इसी बात का इशारा करता है कि...

क्या फरहान अख्तर ने इस हॉट मॉडल के साथ अपने रिलेशनशिप को कर है दिया कन्फर्म?
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर (Photo Credits: Instagram/Facebook)

फरहान अख्तर इन दिनों एंकर और मॉडल शिबानी दांडेकर के साथ अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. अधुना भबानी के साथ तलाक के बाद फरहान श्रद्धा कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में थे और अब शिबानी के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियां मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. एक तरफ जहां फरहान और शिबानी के रिश्ते को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं वहीं अब खुद फरहान ने अपने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है जिससे उनके रिलेशनशिप की खबरों को और भी तूल मिल गई है.

फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिबानी के साथ एक फोटो शेयर की और इसी के साथ हार्ट वाली इमोजी शेयर की है. फोटो में फरहान शिबानी का हाथ थामे हुए सड़क पर टहलते हुए नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

❤️

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

ये भी पढ़ें: तलाक के बाद फरहान अख्तर इस हॉट मॉडल को कर रहे हैं डेट?

अब इस फोटो को देखने के बाद किसी को भी यही लगेगा कि इस तरह से फरहान अपने और शिबानी के रिश्ते की तरफ इशारा कर रहे हैं. आपको बता दें कि कुछ ही महीनों पहले शिबानी ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. अब फरहान के फैंस को उस पल का इंतजार है जब वो शिबानी के साथ अपने रिश्ते को लेकर मीडिया से खुलकर बातचीत करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2018 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).