मनोरंजन

बॉबी देओल बचपन में पापा धर्मेंद्र को ऐसे जगाते थे, वीडियो हुआ वायरल

धर्मेंद्र 83 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी वो अपनी जिंदगी को पूरे जोश से जीते हैं. फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर अपने गांव में अच्छा वक्त बिता रहे हैं. आए दुनिया दिन वो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी उगाई हुई सब्जियों और खेतों में काम करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं...

बॉबी देओल बचपन में पापा धर्मेंद्र को ऐसे जगाते थे, वीडियो हुआ वायरल
बॉबी देओल और धर्मेंद्र, (फोटो क्रेडिट्स: इन्स्टाग्राम)

धर्मेंद्र 83 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी वो अपनी जिंदगी को पूरे जोश से जीते हैं. फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर अपने गांव में अच्छा वक्त बिता रहे हैं. आए दुनिया दिन वो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी उगाई हुई सब्जियों और खेतों में काम करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं. अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेन्द्र ने अपना और बॉबी देओल का सालों पुराना वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में धर्मेंद्र सो रहे हैं और सुबह उठने के बाद बॉबी उन्हें जगाने की कोशिश करते हैं और जब वो नहीं जागते हैं तो बॉबी अपने पापा की पीठ पर बैठ जाते हैं और उन पर जोर- जोर से कूदकर उन्हें जगा देते हैं. पापा धर्मेंद्र को जगाने के बाद बॉबी उन्हें कपड़े लाकर देते हैं. बॉबी को अपने पापा को इस अनोखे अंदाज में जगाते हुए देख कर कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएगा. वीडियो में नन्हे बॉबी ने कपड़े नहीं पहने हैं.बड़े होकर शर्मिले और इंट्रोवर्ट रहने वाले बॉबी के इस वीडियो को देख कर समझ में आ जाता है कि वो बचपन में बहुत ज्यादा शरारती थे.

 

View this post on Instagram

 

Good morning friends 🌞

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के ग्लैमर से दूर अभिनेता धर्मेंद्र कर रहे हैं ये काम, सामने आया Video

धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर इसके अलावा एक और वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो कुछ पढ़ रहे हैं और बॉबी उनकी बगल में गहरी नींद में सो रहे हैं. सभी जानते हैं कि धर्मेंद्र अपने बेटों बॉबी और सनी देओल के बहुत करीब है. आए दिन वो उनसे जुड़े हुए इमेजेस और विडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं. अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक घोड़े और डॉग का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2019 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).