खुलासा: दीपिका पादुकोण ने शादी में पहनी थी मां की दी हुई साड़ी
फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने दीपिका पादुकोण की वेडिंग अटायर को लेकर कही ये बड़ी बात
फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा शादी में पहनी गई साड़ी उन्हें उनकी मां उज्जला पादुकोण ने दी थीं. दीपिका और अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. सब्यसाची ने पहले दावा किया था कि दीपिका की कोंकणी शैली विवाह के लिए लाल और सुनहरी साड़ी को उन्होंने ही डिजाइन किया था.
हालांकि बुधवार को सब्यसाची ने इंस्टाग्राम पर कहा कि दीपिका को वह साड़ी उनकी मां ने उपहार में दी थी जिसे डिजाइनर को सौंपा गया था.
उन्होंने कहा, "कोंकणी परंपरा के मुताबिक दुल्हन को शादी के लिए उसकी मां साड़ी देती है. दीपिका की शादी की साड़ी उनकी मां उज्जला पादुकोण ने हमें दी थी. हमें पता चला है कि यह साड़ी बेंगलुरु के अंगदी गैलेरिया से खरीदी गई थी. हम इसके लिए उन्हें भी क्रेडिट देना चाहेंगे."
View this post on Instagram
लेकिन, सब्यसाची का यह स्पष्टीकरण दीपिका के प्रशंसकों के गले नहीं उतरा और उन्होंने डिजाइनर को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2018 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

