दीपिका पादुकोण ने शुरू की शादी की तैयारी, सामने आई ये तस्वीरें
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14 और 15 नवंबर को आयोजित की गई है
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी शादी की घोषणा करके अपने सभो चाहनेवालों को खुशखबरी दी और बताया कि उनके पारिवार के आशीर्वाद से उनकी शादी 14 और 15 नवंबर को रखी गई है. ऐसे में उन्हें दुनियाभर से उनके चाहनेवालों की तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं. अब आपको बता दें कि जैसे जैसे शादी की तारीख करीब आ रही है वैसे-वैसे ही रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है.
23 अक्टूबर की रात को दीपिका बांद्रा (मुंबई) के एक स्पा के बाहर स्पॉट की गईं. अपनी पर्सनालिटी और खूबसूरती के लिए मशहूर दीपिका अपनी शादी से पहले अपने लुक्स को संवारने में पूरी तरह से जुट गई हैं.
ये भी पढ़ें: बधाई हो! दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ की शादी की घोषणा, ये रही डिटेल्स
मीडिया में जानकारी है कि रणवीर और दीपिका इटली के कोमो लोकेशन स्थित खूबसूरत लोकेशन पर एक दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे. ऐसे में अभी से मेहमानों की सूचि को लेकर कयास लगाया जाने लगा है.
बता दें कि रणवीर और दीपिका में काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया. इसी बीच मीडिया भी अक्सर इनसे इनके रिलेशनशिप और शादी को लेकर सवाल करती आईं हैं. लेकिन इसपर जवाब देने से ये हमेशा से बचते नजर आए हैं. अब सभी को उस दिन का इंतजार है जब रणवीर और दीपिका एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2018 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

