बॉलीवुड

डांसिंग मास्टर डब्बू अंकल की चमकी किस्मत, मिला ये बड़ा ऑफर

अपने डांसिंग स्टाइल के चलते सोशल मीडिया की बदौलत काफी पॉपुलर हुए थे डब्बू अंकल

डांसिंग मास्टर डब्बू अंकल की चमकी किस्मत, मिला ये बड़ा ऑफर
संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू अंकल (Photo Credits : Instagram)

सोशल मीडिया से देशभर में अपनी पहचान बनाने वाले मध्यप्रदेश के प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव को बड़ी सफलता मिली है. इंटरनेट और डिजिटल मीडिया में छाने के बाद अब उन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने अपने एक एड कैंपेन में फीचर होने का मौका दिया है. इस एड की शूटिंग भी हो चुकी है और साथ ही ये एड इंटरनेट पर लाइव है. एड वीडियो में देखा गया कि डब्बू अंकल अपने वहीं मजेदार अंदाज में डांस कर रहे हैं और साथ ही कंपनी की आनेवाली ऑनलाइन सेल का प्रचार कर रहे हैं.

गौरतलब है कि दिवाली का त्यौहार करीब आने के साथ ही सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स ऑनलाइन सेल का आयोजन कर लोगों को अट्रैक्ट करने की कोशिशों में जुटी हुई है. इसके लिए एड कैंपेन चलाए जा रहे हैं और इसे सफल बनाने के लिए एक से बढ़कर एक तरकीबें अपनाई जा रही हैं.

अब सोशल मीडिया पर डब्बू अंकल की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें इस एड में काम करने का मौका मिला है. बता दें कि संजीव श्रीवास्तव इंटरनेट पर चर्चा में आने के बाद बतौर गेस्ट रियलिटी शोज पर भी नजर आ चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2018 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).