मनोरंजन

छठ पूजा के अवसर पर पवन सिंह ने पीएम मोदी को लेकर बनाया गाना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें Video

देशभर में छठ पूजा की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है. खासतौर पर बिहार और झारखंड में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है. छठ महापर्व के दौरान छठी मइया के गीत भी गाए जाते हैं.

छठ पूजा के अवसर पर पवन सिंह ने पीएम मोदी को लेकर बनाया गाना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें Video
पवन सिंह द्वारा गाया गया गीत (Photo Credits: Youtube)

आज देशभर में छठ पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस त्योहार के अवसर पर छठी मइया के गीत भी गाए जाते हैं. कई भोजपुरी गायक छठ महापर्व के लिए गाने कंपोज करते हैं. इस साल भी छठ पूजा के लिए कई गाने बनाए गए हैं. अभिनेता और गायक पवन सिंह ने भी छठ पूजा के लिए एक गीत गाया है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, इस गाने में  उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का  जिक्र किया है. गाने के बोल के अनुसार नरेंद्र मोदी छठ मइया से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह साल 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बने. यूट्यूब पर इस गाने ने तहलका मचा दिया है. फैन्स इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और अब तक कई लाख लोग इस गाने को यूट्यूब पर सुन चुके हैं.

बता दें कि विनय बिहारी ने इस गीत के बोल लिखें हैं और ओम झा ने इसका संगीत दिया है. गाने के बोल कुछ इस प्रकार है - "छठी मइया होई जा सहइया...देसवा के होई कल्याण...धइलें नरेंद्र मोदी माथे दऊरवा...फिर से बनइहा परधान.."

यह भी पढ़ें:-  भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने दिया दिवाली पर खास तोहफा, छठ गीत 'माई रोअत होइहें' रिलीज, 21 लाख बार देखा गया VIDEO

इससे पहले भी सिंगर पवन सिंह के कई गीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अपने दो गीत 'माई रोअत होइहें' और 'गोदिया में होइहे बालकवा' भी रिलीज़ कर दिए थे. इन दोनों गानों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2018 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).