कैंसर से पीड़ित इरफान खान के फैंस के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी
कैंसर से पीड़ित होने के चलते बीते काफी महीनों से इरफान खान लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं
इरफान खान के चाहनेवालों के लिए ये खबर बेहद खास है. जानकारी है कि इरफान जल्द ही भारत लौट सकते हैं. कैंसर से पीड़ित होने के चलते इरफान लंदन में अपना इलाज करवा रहे थे. अब सुनने में आ रहा है कि उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार आया है और इसी के चलते अब वो अपने देश वापस लौट सकते हैं.
बता दें कि काफी समय से मीडिया में खबरें आ रहीं थी कि इरफान अपनी फिल्म 'हिंदी मीडियम 2' के लिए आनेवाले दिसंबर के महीने में शूटिंग शुरू करने वाले हैं. लेकिन अब उनके प्रवक्ता ने इन खबरों को गलत ठहराया है. इरफान के प्रवक्ता ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए इन रिपोर्ट्स पर अपनी सफाई पेश की है.
ये भी पढ़ें: Good News! कैंसर से जूझ रहे इरफान खान जल्द करेंगे बॉलीवुड वापसी, लंदन से आई ये बड़ी खबर
अपने बयान में उन्होंने कहा, "इरफान खान को लेकर मीडिया में खबर चल रही है कि वो 'हिंदी मीडियम 2' के लिए दिसंबर से शूटिंग शुरू करेंगे. बताना चाहेंगे कि ये महज कयास लगाया जा रहा है और इसे अभी कन्फर्म नहीं किया जा सकता है. ये मुमकिन है कि इरफान दिवाली के बाद भारत लौट आएं."
इरफान खान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर नामकी बिमारी से पीड़ित हैं. इस घातक बिमारी का पता चलते के बाद वो अपनी फिल्मों का काम बीच में छोड़कर लंदन चले गए. लंदन में इरफान के लिए ट्रीटमेंट के दौरान का समय काफी दिक्कतों से भरा हुआ था. इसके बाद भी उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी. आज भी इरफान समय-समय पर ट्विटर के जरिए अपने फैंस को अपने दिल का सुनाते रहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2018 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

