बॉलीवुड

15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर भिड़े अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम, जानें किसकी फिल्म ने कमाए कितने करोड़

15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार फिल्म 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' रिलीज हुई

15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर भिड़े अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम, जानें किसकी फिल्म ने कमाए कितने करोड़
फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय कुमार और फिल्म 'सत्यमेव जयते' में जॉन अब्राहम

बीते 15 अगस्त को जहां देश स्वंत्रता दिवस मना रहा था वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड और जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. इन दोनों ही फिल्मों के बीच दर्शकों को लुभाने और ज्यादा से ज्यादा कमाई करने को लेकर कड़ी टक्कर हुई.  अब बॉक्स ऑफिस पर हुए इस क्लैश के नतीजे सामने आ चुके हैं और हम आपको बताना चाहेंगे कि इसमें अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' ने बाजी मार ली है. फिल्म 'गोल्ड' ने अपनी रिलीज के पहले दिन पर 25.25 करोड़ की कमाई की है. वहीं जॉन अब्राहम स्टारर 'सत्यमेव जयते' ने 20.52 करोड़ रूपए बटोरे हैं.

इस जानकारी को फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर शेयर किया है. देखने वाली बात ये है कि 'सत्यमेव जयते' को मुकाबले 'गोल्ड' को बड़ी सफलता मिली है. अक्षय की ये फिल्म कमाई के मामले में 'सत्यमेव जयते' से काफी आगे है. साथ ही बात करें क्रिटिक्स को तो उन्होंने 'गोल्ड' को 'सत्यमेव जयते' के मुकाबले बेहतर रेटिंग्स दी है.

ये भी पढ़ें: Gold Film Review: देशभक्ति के जज्बे से भरी है ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, मस्तीभरा है अक्षय कुमार का अंदाज

ये भी पढ़ें: Satyamev Jayate Review : करप्शन के खिलाफ इस लड़ाई को दिया गया है मसालेदार टच, प्रभावित करने में असफल रही है जॉन अब्राहम की यह फिल्म

फिल्म 'गोल्ड' हिस्टोरिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के संघर्ष में लगे हुए हैं. इस कहानी को फैंस ने पसंद किया है. वहीं 'सत्यमेव जयते' एक पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है जो देश में भ्रष्ट्राचार जैसे विषयों पर प्रकाश डालती है.

फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय के साथ टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बॉलीवुड में डेब्यू किया. साथ ही टीवी एक्ट्रेस निकिता दत्ता के लिए भी उनकी ये पहली बॉलीवुड फिल्म थी. वहीं दूसरी ओर फिल्म 'सत्यमेव जयते' में जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी के साथ आयशा शर्मा ने बॉलीवुड में कदम रखा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2018 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).