Birthday Special: अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन ने कर ली थी सगाई, बाद में इस एक्ट्रेस की वजह से टूट गया था रिश्ता
रवीना टंडन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. आज भी अक्षय कुमार के साथ उनके अफेयर की चर्चा होती रहती हैं. बताया जाता है कि जब अक्षय और रवीना फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग कर रहे थे, तब दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे.
रवीना टंडन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. आज भी अक्षय कुमार के साथ उनके अफेयर की चर्चा होती रहती हैं. बताया जाता है कि जब अक्षय और रवीना फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग कर रहे थे, तब दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे. दर्शकों ने भी इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया था. इसके बाद रवीना और अक्षय को कई दफा साथ में देखा गया. कहा जा रहा था कि जल्द ही दोनों की शादी की घोषणा भी हो सकती है. ऐसा माना जाता है कि अक्षय चाहते थे कि रवीना हाउसवाइफ बनें. इस वजह से रवीना ने फ़िल्में साइन करना बंद कर दिया था.
स्टारडस्ट से बात करते हुए रवीना ने कहा था कि, "अक्षय ने मुझे बोला है कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद वह मुझसे शादी करेंगे. " रवीना ने यह भी बताया था कि वह मंदिर में अक्षय के साथ सगाई भी कर चुकी हैं. रवीना की माने तो अक्षय सगाई की खबर को बाहर नहीं आने देना चाहते थे.
बाद में रवीना और अक्षय के रिश्ते में दरार आ गई. जब रवीना को पता चला कि अक्षय शिल्पा शेट्टी को डेट कर रहे हैं, तब उन्होंने उनके साथ अपना रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया. इसके बाद रवीना अनिल थडानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी. अनिल और रवीना के दो बच्चें हैं- रशा और रणबीर. साथ ही शादी से पहले रवीना ने दो बेटियों को अडॉप्ट भी किया था. उन दोनों का नाम है- पूजा और छाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2018 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

