Lockdown: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ऐसे बिता रहे वक्त, इंटरनेट पर शेयर की कैंडिड फोटो
कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन के चलते न सिर्फ बॉलीवुड स्टार बल्कि क्रिकेटर और अन्य पॉपुलर हस्तियां भी अपने घर पर मौजूद हैं. ऐसे में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी इन दिनों एक साथ घर पर टाइम स्पेंड कर रहे हैं.
Coronavirus in India: कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) के चलते न सिर्फ बॉलीवुड स्टार बल्कि क्रिकेटर और अन्य पॉपुलर हस्तियां भी अपने घर पर मौजूद हैं. ऐसे में विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी इन दिनों एक साथ घर पर टाइम स्पेंड कर रहे हैं. यह दोनों ही सोशल मीडिया पर अब तक अपनी कई सारी फोटोस शहर कर चुके हैं जिसमें घर पर यह एक दूसरे की कंपनी में एंजॉय करते हुए नजर आए.
विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें वह वाइफ अनुष्का शर्मा और अपने पेट डॉग के साथ कैंडिड अंदाज में नजर आ रहे हैं. फोटो को शेयर करके विराट ने कैप्शन दिया, " जीवन में असलियत में क्या मायने रखता है इस बात का ज्ञान ही सबसे बड़ा आशीर्वाद है." ये भी पढ़ें: विराट कोहली संग मुकाबले में अनुष्का शर्मा ने बताया किसने जीता मोनोपॉली का गेम, शेयर की खास फोटो
विराट की फोटो के इंटरनेट पर आते ही चंद मिनटों में से लाखों लाइक और कमेंट मिल चुके हैं. विराट की तरह ही अनुष्का भी सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ अपनी कई सारी मजेदार फोटो शेयर कर अपने फैंस और फॉलोवर्स को घर पर रहने के लिए मोटिवेट करती रहती हैं.
अनुष्का ने आज कोरोना वायरस के मरीज और साथ ही इस बीमारी से जंग लड़ रहे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के साथ समाज में हो रहे भेदभाव के खिलाफ अपनी आवाज उठाते ट्वीट भी किया था. बताते चलें कि विराट और अनुष्का कोरोना से राहत कार्य के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में भी अपना दान कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

