Video: जब दीपिका पादुकोण ने घुटनों पर बैठकर सलमान खान से कहा था- मुझसे शादी करोंगे ?
फैन्स का सलमान खान से हमेशा यही सवाल होता है कि वह शादी कब करेंगे. सलमान हमेशा मस्ती-मजाक में इस सवाल को टाल दते हैं
फैन्स का सलमान खान से हमेशा यही सवाल होता है कि वह शादी कब करेंगे. सलमान हमेशा मस्ती-मजाक में इस सवाल को टाल दते हैं. यहां तक कि बॉलीवुड सेलेब्स भी उनसे यह सवाल कई बार कर चुकें हैं लेकिन आज तक किसी को भी इसका उत्तर नहीं मिल पाया है. दीपिका पादुकोण ने तो एक बार खुद सलमान खान को प्रपोज कर दिया था. जी हां, ऐसा सच में हुआ था. दरअसल, यह बात तब की है जब दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'तमाशा' को प्रमोट करने के लिए सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' के सेट पर पहुंची थी. उस एपिसोड के दौरान दीपिका ने अपने घुटनों पर बैठकर सलमान खान को प्रपोज किया था.
दीपिका ने कहा था कि, "क्या आप मुझसे शादी करोंगे ?". सलमान खान ने उनके इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कहा कि, "तुम दीपिका ही हो या कोई और हो."
वैसे सलमान की शादी हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं. जिस दिन सलमान सच में अपनी शादी की खबर देंगे, तब फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा. वहीं दीपिका की बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि वह रणवीर सिंह के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं. खबरों की माने तो ये दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं.
फिल्मों की बात करें तो सलमान को जल्द ही फिल्म 'भारत' में देखा जाएगा. 'भारत' में सलमान के अलावा कैटरीना, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और तब्बू भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म की कहानी कोरियाई ड्रामा फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ से प्रेरित है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2018 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

