बॉलीवुड

Video: सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर आया Uri का Teaser, PAK में घुसकर सेना ने दुश्मनों को उतारा था मौत के घाट

विक्की कौशल और यामी गौतम की फिल्म 'उरी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है.

Video: सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर आया Uri का Teaser, PAK में घुसकर सेना ने दुश्मनों को उतारा था मौत के घाट
फिल्म 'उरी' का टीजर (Photo Credits : Youtube)

विक्की कौशल और यामी गौतम की फिल्म 'उरी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म उस सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है, जो भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर की थी. आज सर्जिकल स्ट्राइक की सालगिरह पर इस टीज़र को रिलीज कर दिया गया है. टीज़र काफी दमदार है और जब आप वीडियो देखेंगे, तब आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वैसे टीज़र से पहले इस फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया था. पोस्टर में विक्की एक आर्मी कमांडो के रूप में नजर आएं. विक्की ने खुद इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया .

विक्की ने लिखा कि, "29 सितंबर की सुबह भारतीय सेना ने उरी पर हुए अटैक का बदला लिया था. यह उन्हीं की बहादुरी की कहानी है. आज 12 बजे इस टीज़र को रिलीज कर दिया जाएगा."

इस फ‍िल्‍म में मोह‍ित रैना, परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में हैं. आदित्य धार ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और रॉनी स्क्रूवाला इस फिल्म के निर्माता हैं. यह फिल्म 11 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी. टीजर के बाद अब लोगों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार  रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2018 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).