बॉलीवुड

लुक्स और स्टाइल में टाइगर श्रॉफ को टक्कर दे रहा है उनका यह हमशक्ल, तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे हैरान

टाइगर श्रॉफ अपने स्टाइल, लुक्स और फिटनेस की वजह से फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है. उनकी फिल्मों के एक्शन सीक्वेंस्स को दर्शक बेहद पसंद करते हैं. इन दिनों टाइगर श्रॉफ के जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं

लुक्स और स्टाइल में टाइगर श्रॉफ को टक्कर दे रहा है उनका यह हमशक्ल, तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे हैरान
टाइगर श्रॉफ और उनका हमशक्ल (Photo Credits : Instagram)

टाइगर श्रॉफ अपने स्टाइल, लुक्स और फिटनेस की वजह से फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है. उनकी फिल्मों के एक्शन सीक्वेंस्स को दर्शक बेहद पसंद करते हैं. इन दिनों टाइगर श्रॉफ के जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस व्यक्ति का नाम है डेविड सहारिया. जब आप डेविड की इन तस्वीरों को देखेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे क्योंकि वह बिल्कुल टाइगर श्रॉफ की तरह दिख रहे हैं. लुक्स और फिजीक के मामले में डेविड टाइगर को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं.

बता दें कि डेविड भी एक अभिनेता है. वह असम फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं. वहां के लोग उन्हें असम का टाइगर कहकर बुलाते हैं. आप भी नजर डालिएं डेविड की कुछ तस्वीरों पर :-

@poster Soon #giving best

A post shared by David Messi (@davidmessi_official) on

After swiming Noon time Bros #Repost #Aesthetic

A post shared by David Messi (@davidmessi_official) on

Designer round# Agra Diaries# 2k18

A post shared by David Messi (@davidmessi_official) on

Old post Being Inspiration# Shredded # Way to go

A post shared by David Messi (@davidmessi_official) on

टाइगर श्रॉफ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और अनन्या पांडे को भी देखा जाएगा. ये दोनों इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले निम्रित इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं. यह फिल्म 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सीक्वल है. इस फिल्म से वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत की थी. करण जौहर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2018 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).