धर्मेंद्र के घर आया नया मेहमान, वेटरन ट्विटर ने ट्विटर के जरिए फैंस को दी खुशखबरी
बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर धर्मेन्द्र देओल लॉकडाउन के चलते अपने फार्महाउस पर फंसे हैं. पर इस मौके का फायदा उठाते हुए वे अपनी छुट्टिया एंजॉय करते नजर आ रहे है. वे आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते रहते है. हाल ही में धर्मेद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से घर पर नया मेहमान आने के बारी में खुशी जताई.
बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर धर्मेन्द्र देओल (Dharmendra Deol) लॉकडाउन के चलते अपने फार्महाउस पर फंसे हैं. पर इस मौके का फायदा उठाते हुए वे अपनी छुट्टिया एंजॉय करते नजर आ रहे है. वे आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते रहते है. हाल ही में धर्मेद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से घर पर एक नए मेहमान आने की खुशी जताई. उन्होंने अपने इस नन्हें मेहमान के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है.
धर्मेन्द्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गाय अपने बछड़े को लाड प्यार दुलार करती नजर आ रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा हैं, "अभिनंदन, कल रात, बछड़ा दिया मेरी साहनेवाल गाय ने. मुझे भी पास नहीं आने देती. इस बछड़े की दादी को, साहनेवाल के नजदीक बैनी साहिब से लेकर आया था. हर मां अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतीत रहती है. मैं इन लोगों के साथ बहुत खुश हूं." यह भी पढ़े: धर्मेन्द्र के जन्मदिन पर ईशा और बॉबी देओल ने इस खास अंदाज में किया विश
🥳 congratulations, Kal raat,bachhda diya meri sahiwal gaye ne . Mujhe bhi paas nehin aane deti . Iss bachhde ki dadi ko, main Baini sahib near Sahnewal se le kar aya thaa. Every mother is protective for her newly born baby.i am extremely happy with these beautiful people 🙏 pic.twitter.com/ldDeM9sgVt
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) May 12, 2020
धर्मेन्द्र अपने फार्महॉउस पर अपनी छुट्टियां मनाने गए थे. लेकिन लॉकडाउन (Lockdown) के कारण वे वहां पर अटक गए है. पिछले दिनों धर्मेन्द्र अपने फार्महाउस पर उगी सब्जियों के साथ नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

