बॉलीवुड

तैमूर अली खान अपने दोस्तों के साथ कर रहे हैं डांस, देखें ये क्यूट वीडियो

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भारत वापिस लौट चुंके हैं. हाल ही में उन्हें करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था

तैमूर अली खान अपने दोस्तों के साथ कर रहे हैं डांस, देखें ये क्यूट वीडियो
तैमूर अली खान अपने दोस्तों के साथ कर रहे हैं डांस (Photo Credits: Instagram)

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भारत वापिस लौट चुंके हैं. हाल ही में उन्हें करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. मुंबई वापिस आते ही एक बार फिर से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हो गई है. सोमवार को उनकी कुछ फोटोज सामने आई थी. इन फोटोज में वह फोटोग्राफर्स को Hi कहते हुए नजर आ रहे थे. अब तैमूर का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में तैमूर के साथ करीना कपूर भी नजर आ रही हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि तैमूर अपने दोस्तों के साथ डांस करने की कोशिश कर रहे हैं. तैमूर के साथ सोहा अली खान की बेटी इनाया और सनी लियोन की बेटी निशा भी नजर आ रही हैं. आप भी एक नजर डालिए इस क्यूट वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:  तैमूर अली खान ने की घुड़सवारी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये Cute तस्वीरें

आपको बता दें कि यह वीडियो एक बर्थडे पार्टी का है. सभी बच्चें तैमूर के दोस्त रणवीर का जन्मदिन मना रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है जब तैमूर डांस करने का प्रयत्न कर रहे हैं, तब उनकी मम्मी करीना कपूर उन्हें बड़े प्यार से देख रही होती हैं. करीना ही तैमूर को डांस करने के लिए कहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2019 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).