'उसने मेरे कान पर किस करने की कोशिश की थी', कास्टिंग काउच पर इस अभिनेत्री ने दिया यह बड़ा बयान
इस अभिनेत्री ने अपने कास्टिंग काउच के अनुभव के बारे में बताते हुए एक बड़ा खुलासा किया है
स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनको कई दफा ट्रोल भी किया जा चुका है. हाल ही में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा के एक सीन पर काफी विवाद हुआ था. इस वजह से उन्हें बहुत से ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा था. अब स्वरा भास्कर ने अपने कास्टिंग काउच के अनुभव के बारे में बताते हुए एक बड़ा खुलासा किया है. स्वरा इंडियन एक्सप्रेस के एक इवेंट में पहुंची थी, जहां उन्होंने इस विषय पर चर्चा की. स्वरा ने कहा कि, "एक शख्स ने खुद को एक बड़े निर्माता का मैनेजर बताया और मुझसे मेरे घर का एड्रेस पूछने लगा. मैं जैसे ही वहां से निकलने लगी, उसी वक्त उसने मेरे कान पर किस करने की कोशिश की."
स्वरा ने आगे बात करते हुए कहा कि, "फिर उसने मुझे 'आई लव यू' कहा. मैंने उसे दूर हटाना चाहा तो उसने मेरे बालों को अपने चेहरे से लगा लिया." स्वरा कहती हैं कि यह सब भी कास्टिंग काउच का ही हिस्सा है.
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा ने अहम किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया भी अहम भूमिका में थी. जल्द ही स्वरा को 'रसभरी' नामक एक वेब सीरीज में देखा जाएगा. यह सीरीज एक 11वीं कक्षा के छात्र की कहानी है जिसे अपनी अंग्रेजी की अध्यापिका से प्यार हो जाता है. इस सीरीज में स्वरा को एक इंग्लिश टीचर के रूप में देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2018 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

