SVC63: सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की बर्थडे झप्पी ने जीता फैंस का दिल, BTS Video ने बढ़ाया फिल्म को लेकर क्रेज

दिल राजू प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले शिरीष और कुलदीप राठौड़ कर रहे हैं, जबकि रफी काज़ी सह-निर्माता हैं. मेकर्स ने पहले ही घोषणा कर दी है कि SVC63 को ईद 2027 के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली

SVC63: सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म SVC63 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के जन्मदिन के मौके पर सेट से एक खास बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में वामशी पेडिपल्ली को फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरी लगन और जुनून के साथ काम करते हुए देखा जा सकता है. वहीं, वीडियो में सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की दिल छू लेने वाली बर्थडे झप्पी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. Salman Khan On Sonam Wangchuk Protest: सलमान खान ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की, NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी के एक्शन के भरोसे का किया जिक्र

सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की बर्थडे झप्पी बनी चर्चा का विषय

मेकर्स द्वारा साझा किए गए वीडियो में सलमान खान निर्देशक वामशी पेडिपल्ली को जन्मदिन की बधाई देते हुए गले लगाते नजर आते हैं. दोनों की यह खास बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस इस पल को काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं.

BTS Video में दिखी निर्देशक की क्रिएटिव सोच

जारी किए गए BTS वीडियो में वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन की झलक देखने को मिलती है. वीडियो में उन्हें हर सीन को बारीकी से मॉनिटर करते और अपनी टीम के साथ फिल्म को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करते हुए देखा जा सकता है. इससे साफ है कि मेकर्स इस फिल्म को बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी कर रहे हैं.

पहली बार साथ नजर आएंगे सलमान खान और नयनतारा

वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही SVC63 में पहली बार सलमान खान और नयनतारा की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी. यह एक बड़े बजट की एक्शन-एंटरटेनर फिल्म मानी जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ईद 2027 पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज

दिल राजू प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले शिरीष और कुलदीप राठौड़ कर रहे हैं, जबकि रफी काज़ी सह-निर्माता हैं. मेकर्स ने पहले ही घोषणा कर दी है कि SVC63 को ईद 2027 के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

Share Now