बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की मौत: बिहार में जन अधिकार छात्र परिषद ने सलमान खान और करण जौहर का पुतला फूंका

पटना के रहने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बिहार के लोगों का गुस्सा अभी तक थमा नहीं है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है. लोगों का कहना है कि सुशांत से पिछले छह महीनों में सात फिल्में छीन ली गई थीं और बॉलीवुड के प्रभावशाली लोग उन्हें जानबूझकर टार्चर कर रहे थे.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत: बिहार में जन अधिकार छात्र परिषद ने सलमान खान और  करण जौहर का पुतला फूंका
सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

पटना: पटना के रहने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बिहार के लोगों का गुस्सा अभी तक थमा नहीं है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है. लोगों का कहना है कि सुशांत से पिछले छह महीनों में सात फिल्में छीन ली गई थीं और बॉलीवुड के प्रभावशाली लोग उन्हें जानबूझकर टार्चर कर रहे थे. इसी क्रम में जन अधिकार छात्र परिषद के छात्र नेताओं ने शुक्रवार को कारगिल चौक पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और निर्माता-निर्देशक करण जौहर का पुतला फूंका.

जन अधिकार छात्र परिषद के अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के पीछे बॉलीवुड के बड़े-बड़े लोगों का हाथ है.सुशांत किसी फिल्मी स्टार के बेटे नहीं थे, इसलिए उनके साथ भेदभाव किया जा रहा था. जो लोग भी सुशांत को परेशान कर रहे थे उनके खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके Instagram अकाउंट में हुआ ये बड़ा बदलाव

इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए छात्र नेता नीतीश ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन की गुत्थी को सुलझाने के लिए इसकी जांच सीबीआई से करानी चाहिए. उनकी आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब उनके गुनहगार पकड़े जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).