बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद TikTok पर छाया एक्टर का ये हमशक्ल, लाखों लोगों ने देखा ये Viral Video

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चा की जा रही है. एक्टर के सुसाइड की खबर मिलने के बाद लोग हैरान रह गए थे और इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि उनका चहेता एक्टर अब उनके बीच नहीं रहा.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद TikTok पर छाया एक्टर का ये हमशक्ल, लाखों लोगों ने देखा ये Viral Video
हमशक्ल और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चा की जा रही है. एक्टर के सुसाइड की खबर मिलने के बाद लोग हैरान रह गए थे और इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि उनका चहेता एक्टर अब उनके बीच नहीं रहा. सुशांत के निधन के बाद लोग उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं और ऐसे में उनके वीडियोज, इंटरव्यूज और फिल्म सीन्स को देखकर लोग उन्हें याद कर रहे हैं.

अब सोशल मीडिया पर सुशांत का एक हमशक्ल काफी चर्चा में आ गया है. उसके कई सारे वीडियोज फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं. टिकटोक (TikTok) पर सुशांत के अंदाज में अपने वीडियोज बनाने वाले इस शख्स ने Saqqy_padaya के नाम से अपनी आईडी बनाई है.

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के अच्छे और बुरे दिनों का साथी रहा है ये पेट डॉग, एक्टर की मौत के बाद हुआ ऐसा हाल, देखें Photo

वीडियोज में इसका लुक और अंदाज बिलकुल सुशांत की तरह है और लोग भी इसकी तुलना एक्टर से कर रहे हैं. इसके वीडियोज को लाखों लोग देख चुके हैं और ये तेजी से वायरल (Viral) भी हो रहा है. ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोनू निगम ने दी चेतावनी, कहा- आज एक एक्टर मरा है कल किसी सिंगर के बारे में भी सुन सकते हैं

@saqqy_padaya1Rest in peace my idol 💔 ##rip##sushantsinghrajput♬ original sound - Taufiq khan

बात करें सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस (Sushant Singh Rajput Case) की तो बीते दिनों पुलिस ने घंटों तक एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).