Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से चंद दिनों पहले रमेश तौरानी ने उनसे की थी फिल्म की चर्चा, मीडिया से की पुष्टि
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए अब लगभग 2 महीने होने आए हैं. इस केस में आज क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
- Read in
- English
Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए अब लगभग 2 महीने होने आए हैं. इस केस में आज क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है. एक तरफ जहां सीबीआई (CBI) इस मामले की जांच करेगी वहीं एक्टर के फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बात सामने आई है. बताया गया कि सुशांत की मौत के चंद दिनों पहले ही फिल्म निर्माता रमेश तौरानी (Ramesh Taurani) और निर्देशक निखिल आडवाणी (Nikhil Advani) ने उन्हें अपने प्रोजेक्ट के लिए नरेशन दिया था.
टाइम्स नाउ रिपोर्ट के अनुसार रमेश तौरानी ने इस बात की पुष्टि की है कि वो एक फिल्म को लेकर सुशांत से बात कर रहे थे. इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होनी थी. रमेश तौरानी ने बताया कि फोन पर सुशांत से हुई बातचीत के दौरान वह इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाए कि सुशांत डिप्रेशन में हैं.
सुशांत ने यह भी कहा था कि फिल्म की कहानी उन्हें पसंद आई है लेकिन उन्होंने इसकी पूरी स्क्रिप्ट भी मांगी थी. इसी बीच चंद दिनों बाद खबर आई कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे.
गौरतलब है कि इस मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (Enforcement Directorate) भी अपने तरीके से जांच में जुटी हुई है और रिया चक्रवर्ती को ईडी ने 7 अगस्त को अपने मुंबई स्थित दफ्तर पर हाजिर होने का समन भी जारी किया है।
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

