बॉलीवुड

सुनील ग्रोवर ने बनाई कैटरीना कैफ की ऐसी पेंटिंग, फोटो देखकर खूब हंस रहे हैं लोग

सुनील ग्रोवर ने अपनी फिल्म 'भारत' की को-स्टार कैटरीना कैफ की एक पेंटिंग बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देखकर लोग खूब हंस रहे हैं.

सुनील ग्रोवर ने बनाई कैटरीना कैफ की ऐसी पेंटिंग, फोटो देखकर खूब हंस रहे हैं लोग
सुनील ग्रोवर और कैटरीना कैफ की पेंटिंग (Photo Credits: Instagram)

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) भले ही लॉकडाउन (Lockdown) के चलते कहीं बाहर नहीं निकल पा रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो लगातार अपने फैंस को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. अब सुनील ने अपनी फिल्म 'भारत' (Bharat) की को-स्टार कैटरीना कैफ की एक पेंटिंग बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देखकर लोग खूब हंस रहे हैं.

सुनील ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें एक तरफ गुलाबी साड़ी में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की असली फोटो है तो वहीं दूसरी ओर उनकी पेटिंग है. सुनील की इस कलाकारी को देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.

 

View this post on Instagram

 

Lockdown ne kitne poet, kitne chef bana diye. Ek painter ka example yahan hai.

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

इस फोटो को शेयर करके सुनील ने लिखा, "लॉकडाउन ने कितने कवि, शेफ बना दिए. एक पेंटर का उदाहरण यहां है." उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग इसकी चर्चा भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Lockdown: सुनील ग्रोवर ने अजय देवगन के अंदाज में शेयर किया फनी Video, कहा- हम क्वारंटाइन भी वहीं हुए जहां नेटवर्क कम था

आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते ज्यादातर सेलिब्रिटीज अपने घर पर ही मौजूद हैं और इंटरनेट के माध्यम से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. बात करें सुनील और कैटरीना की तो ये दोनों फिल्म भारत में एक साथ नजर आए थे. फिल्म के इंटरव्यू के दौरान कैटरीना ने बताया था कि सेट पर सुनील सभी को खूब हंसाते थे और कई पर उनसे बातचीत होती रहती थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).