Video: कोरोना काल में मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद, उत्तर प्रदेश के लिए उपलब्ध कराई बस सेवा

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना वायरस के इस माहोल में गरीब और जरुरतमंदों के लिए काफी मददगार साबित होते नजर आ रहे हैं. इन दिनों वो समाज कल्याण के लिए पूरी तरह से तत्पर नजर आ रहे हैं

सोनू सूद (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना वायरस (Coronavirus) के इस माहोल में गरीब और जरुरतमंदों के लिए काफी मददगार साबित होते नजर आ रहे हैं. इन दिनों वो समाज कल्याण के लिए पूरी तरह से तत्पर नजर आ रहे हैं. कुछ ही दिनों पहले मुंबई से कर्नाटक के लिए बस की सुविधा उपलब्ध करवा कर उन्होंने मजदूरों को उनके घर पहुंचाया. अब सोनू ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लिए भी बस सेवा मुहैय्या करा कर कई सारे लोगों को उनके गांव पहुंचने में मदद की है.

सोनू सूद ने उत्तर प्रदेश सरकार से इजाजत ली कि वो इन मजदूरों को उनके घर पहुंचने में मदद करना चाहते हैं जिसके बाद शनिवार को उन्होंने मुंबई के वडाला इलाके से लखनऊ, हरदोई, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर के लिए बस भेजी. इसी के साथ उन्होंने झारखंड और बिहार के लिए भी बस सेवा उपलब्ध कराई. इसी के साथ इन मजदूरों को रास्ते में खाने की सुविधा भी कराई गई.

ये भी पढ़ें: Lockdown: सोनू सूद ने श्रमिक मजदूरों को घर पहुंचाने मुंबई से भेजी 10 बसें, Video देखकर सिद्धांत कपूर ने कहा- भाई भगवान हैं

ट्विटर पर सोनू का वीडियो देखा गया जिसमें वो मजदूरों को उनके घर भेजते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि तकलीफ में इन लोगों को उनके घर भेजकर मैं कैसा महसूस कर रहा हूं. मैं बीते काफी दिनों से इस बारे में पढ़ रहा था कि किस तरह से ये गरीब मजदुर बिना खाने के नंगे पांव अपने घर जा रहे हैं. ये देखकर मैं काफी परेशान था और मैंने फैसला किया कि मुझसे जितना हो सकेगा मैं करूंगा लेकिन हां, सरकार की इजाजत के साथ."

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड