सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में पूरे किए 9 साल, अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया प्यार भरा नोट
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपने नौ साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर उनका कहना है कि उन्हें पता ही नहीं चला कि वक्त कैसे बीत गया क्योंकि अभी भी लगता है कि जैसे ये कल की ही बात हो. सोनाक्षी ने साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की जिसमें उन्होंने सलमान खान के अपोजिट काम किया था.
मुंबई : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने बॉलीवुड में अपने नौ साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर उनका कहना है कि उन्हें पता ही नहीं चला कि वक्त कैसे बीत गया क्योंकि अभी भी लगता है कि जैसे ये कल की ही बात हो. सोनाक्षी ने साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की जिसमें उन्होंने सलमान खान के अपोजिट काम किया था.
32 साल की इस अभिनेत्री ने अपने इस सफर को बयां करते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया. उन्होंने लिखा, "नौ साल पहले, 10 सितंबर 2010 वह दिन था जिस दिन 'दबंग' रिलीज हुई थी, यानि कि यह वही दिन था जब मैंने एक अभिनेत्री होने और आप सभी का मनोरंजन करने में सक्षम होने के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत की थी. ईमानदारी से, मुझे नहीं पता कि वक्त कैसे बीत गया क्योंकि अभी भी यह कल की ही बात लगती है."
यह भी पढ़ें : दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा, कहा- ट्रोलर्स और हेटर्स की बातों पर ध्यान नहीं देती हूं

अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने 'राउडी राठौर', 'सन ऑफ सरदार', 'दबंग 2', 'हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी', 'लुटेरा' और 'अकीरा' जैसी कई फिल्में की हैं. फिलहाल सोनाक्षी, 'दबंग' फ्रैंचाइजी के तीसरे किश्त की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके निर्देशक प्रभु देवा हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

