दुबई पुलिस ने ब्राजीलियन मॉडल के साथ छेड़छाड़ के मामले में मीका सिंह को किया अरेस्ट
बॉलीवुड (Bollywood) के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) को दुबई में छेड़छाड़ के मामले में अरेस्ट कर लिया गया है.
बॉलीवुड (Bollywood) के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) को दुबई में छेड़छाड़ के मामले में अरेस्ट कर लिया गया है. जी हां दुबई पुलिस ने मीका को हिरासत में लेकर थाने में रखा है. बॉलीवुड के इस फेमस सिंगर पर दुबई पुलिस ने 17 साल की ब्रजीलियन लड़की के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. कथित पीड़िता पेशे से मॉडल बताई जा रही हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मीका को दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया है. खबर है कि उन्हें दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है. उनपर 17 साल की ब्रजीलियन लड़की को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप है. रिपोर्ट्स के अनुसार मीका एक बॉलीवुड परफॉर्मेंस के लिए दुबई में थे. दुबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने मीका को हिरासत में लिया है. मीका के दोस्त उन्हें रिहा कराने के लिए कोशिश कर रहे हैं.
Singer Mika Singh arrested in Dubai on sexual harassment charges filed against him by a Brazilian national pic.twitter.com/P4OZtatSjz
— BombayTimes (@bombaytimes) December 6, 2018
यह भी पढ़ें- महिला रेसलर ने की राखी सावंत की पिटाई, मीका सिंह ने उड़ाया मजाक, देखें Video
इसी साल मार्च में पंजाब की पटियाला कोर्ट ने मीका के भाई दलेर मेहंदी को मानव तस्करी के मामले में दोषी करार दिया था. उन्हें गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में दोषी पाया गया था. दलेर मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई गई थी. सजा के ऐलान के बाद ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया था. लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें बेल भी दे दिया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2018 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

