स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ, कहा- आपके आने से भारत की बदली छवि
गायिका लता मंगेशकर ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि आपके आने से देश की छवि बदल गई है और इससे मुझे काफी खुशी मिलती है. मंगेशकर ने मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के दौरान टेलीफोन पर यह बात कही. मंगेशकर का शनिवार को 90वां जन्मदिन था.
मुंबई: प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से कहा कि आपके आने से देश की छवि बदल गई है और इससे मुझे काफी खुशी मिलती है. मंगेशकर ने मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के दौरान टेलीफोन पर यह बात कही. मंगेशकर का शनिवार को 90वां जन्मदिन था.
फोन पर हुई इस बातचीत को प्रधानमंत्री के अमेरिका के सप्ताह भर लंबे दौरे पर जाने से पहले रिकॉर्ड किया गया था. मोदी ने गायिका को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी.
यह भी पढ़ें : मन की बात में बोले PM, मोदी आएगा और चला जाएगा, लेकिन यह देश अटल रहेगा, हमारी संस्कृति अमर रहेगी
उन्होंने फोन पर बातचीत के दौरान कहा, "प्रणाम, मैंने फोन किया क्योंकि मैं आपके जन्मदिवस पर यात्रा पर रहूंगा. मैंने जाने से पहले सोचा कि मुझे आपको शुभकामनाएं और बधाई देनी चाहिए. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि आपका आशीर्वाद हम पर बना रहेगा."
लता ने मोदी से उन्हें आशीर्वाद देने के लिए कहा, लेकिन मोदी ने कहा कि वह उनसे उम्र और काम में बड़ी हैं, इसलिए उन्हें(लता) उनको आशीर्वाद देना चाहिए. मंगेशकर ने कहा, "लोग उम्र बढ़ने के साथ बूढ़े हो जाते हैं. लेकिन उनसे आशीर्वाद लेना हमेशा अच्छा होता है जो अपने महान कार्य के जरिए बड़े हो गए हैं."
उन्होंने कहा, "आपके आने से भारत की छवि बदली है और इससे मुझे काफी खुशी मिलती है." मोदी ने कहा कि गायिका और उनके बीच हुई बातचीत 'एक छोटे भाई की अपनी बड़ी बहन के साथ हुई बातचीत' की तरह थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2019 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

