बॉलीवुड

शाहिद कपूर के लिए उनकी पत्नी मीरा ने बनाया पैनकेक, फोटो भी की शेयर

शाहिद हाल ही में अपनी पत्नी मीरा के लिए पैनकेक बनाते नजर आए.

शाहिद कपूर के लिए उनकी पत्नी मीरा ने बनाया पैनकेक, फोटो भी की शेयर
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) लॉकडाउन में अपने घर में रहकर खाने-पीने की तमाम चीजें बनाकर अपना समय खाली समय बिता रहे हैं. शाहिद हाल ही में अपनी पत्नी मीरा (Meera rajput) के लिए पैनकेक बनाते नजर आए. मीरा ने शनिवार की शाम को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, "पति के कुछ पैनकेक बनाते वक्त इंतजार कर रही हूं." इसके बाद उन्होंने शाहिद द्वारा बनाए गए इस डिश की एक तस्वीर भी साझा की.

मीरा ने कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सफलता. मुझे इस बात की खुशी है कि उन्होंने मेरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेकर देखी." मीरा को उनकी बनाई यह डिश पसंद आने पर शाहिद भी बेहद रोमांचित दिखे. यह भी पढ़े: कबीर सिंह स्टार शाहिद कपूर फिल्म ‘जर्सी’ के बाद करेंगे एक्शन फिल्म, फैन के सवाल पर किया खुलासा

उन्होंने लिखा, "उसने वाकई में इसे खाया."

अभिनय की बात करें, तो शाहिद आने वाले समय में 'जर्सी' (Jersey} में नजर आएंगे, जो इसी नाम से बनी एक तेलुगू फिल्म की रीमेक है. यह एक असफल क्रिकेटर की कहानी है, जो अपने बेटे की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में दोबारा लौटने का प्रयास करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2020 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).