बॉलीवुड

First Pic : सामने आई शाहिद और मीरा के बेटे Zain Kapoor की पहली तस्वीर

शाहिद और मीरा के बेटे ज़ैन की पहली तस्वीर सामने आ गई है. मीरा को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. शाहिद अपने परिवार के साथ घर की और रवाना हो चुकें हैं

First Pic : सामने आई शाहिद और मीरा के बेटे Zain Kapoor की पहली तस्वीर
अपने पूरे परिवार के साथ शाहिद कपूर (Photo Credits : Instagram)

शाहिद और मीरा के बेटे ज़ैन की पहली तस्वीर सामने आ गई है. मीरा को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. शाहिद अपने परिवार के साथ घर की ओर रवाना हो चुकें हैं. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. कुछ देर पहले शाहिद ने अपने बेटे के नाम की भी घोषणा की थी. शाहिद ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम ज़ैन कपूर रखा है. वैसे जिस तस्वीर की हम बात कर रहे हैं, उस तस्वीर में ज़ैन के साथ शाहिद, मीरा और मीशा भी नजर आ रहे हैं. शाहिद और मीरा के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है. वैसे आज का दिन मीरा के लिए एक और वजह से भी खास है. आज उनका जन्मदिन है.

वैसे मीडिया की नजरें स्टार किड्स पर हमेशा बनी रहती हैं. अब यह देखने वाली बात होगी कि क्या तैमूर की तरह ज़ैन कपूर भी कुछ समय बाद लाइमलाइट में आ जाएंगे.

 

View this post on Instagram

 

#mirakapoor with her baby boy ❤️#shahidkapoor and baby #mishakapoor as they leave the hospital and head home 😍 @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

View this post on Instagram

 

#mirakapoor snapped post her delivery of her baby boy #shahidkapoor @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

अपने परिवार के साथ अस्पताल से बाहर निकलते हुए शाहिद कपूर (Photo Credits : Yogen Shah)

वहीं शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. उनकी यह फिल्म  21 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. आज इस फिल्म का नया गाना 'हर हर गंगे' भी रिलीज कर दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2018 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).