79 साल के हुए बॉलीवुड के शहंशाह Amitabh Bachchan, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोमवार को 79 साल के हो गए और उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी एक शानदार तस्वीर साझा की है. हालाँकि, उनकी फोटो पर बेटी श्वेता बच्चन नंदा के कमेंट ने कई लोगों का ध्यान खींचा.
मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोमवार को 79 साल के हो गए और उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी एक शानदार तस्वीर साझा की है. हालाँकि, उनकी फोटो पर बेटी श्वेता बच्चन नंदा के कमेंट ने कई लोगों का ध्यान खींचा. अमिताभ ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर ग्रे जॉगर्स, स्लिंग बैग और नियॉन ग्रीन शूज और जैकेट पहने खुद का एक कोलाज शेयर किया.
उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, "80वें साल की ओर बढ़ते हुए. "जिस पर श्वेता ने कमेंट सेक्शन में उनकी उम्र सही करते हुए 79 वां लिखा. अभिनेता की पोती नव्या नवेली नंदा ने ताली बजाने वाला इमोजी शेयर किया. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने कमेंट सेक्शन में सिने आइकन को 'गैंगस्टर' कहा. अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने स्टार को बधाई दी और लिखा, "स्वैग, हैप्पी बर्थडे सर. "यह भी पढ़े: मुंबई: अमिताभ बच्चन के 79वें जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास के बाहर प्रशंसकों की भीड़ दिखाई दी। ... - Latest Tweet by ANI Hindi News
सिने आइकन ने 1969 में 'साथ हिंदुस्तानी'' से अभिनय की शुरूआत की थी. बाद में उन्हें 'दीवार', 'जंजीर', 'नमक हराम', 'शोले', 'डॉन', 'अग्निपथ' और 'कुली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखा गया. वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी का शेड्यूल काफी बिजी है, वह 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र', 'मेयडे', 'गुड बाय', 'ऊंचाई' और नाग अश्विन की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2021 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

