बॉलीवुड

जब शाहरुख खान ने जाह्नवी कपूर के हाथों से लिया था अवॉर्ड, देखें VIDEO

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया. इस बीच जाह्नवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपके लिए जाह्नवी कपूर को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि यह वीडियो उनके बचपन का है

जब शाहरुख खान ने जाह्नवी कपूर के हाथों से लिया था अवॉर्ड, देखें VIDEO
जाह्नवी कपूर ने शाहरुख खान को दिया था अवार्ड (Photo Credits : Instagram)

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया. दर्शकों को यह ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है. अभी तक इस ट्रेलर को 14 मिलियन बार देखा जा चुका है. जाह्नवी कपूर इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. इस बीच जाह्नवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपके लिए जाह्नवी कपूर को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि यह वीडियो उनके बचपन का है. शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और बोनी कपूर को भी इस वीडियो में देखा जा सकता है.

दरअसल, यह एक अवार्ड शो का वीडियो है. प्रीति जिंटा, बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर एक अवार्ड देने के लिए स्टेज पर आते हैं. जाह्नवी को अपने पिता बोनी कपूर की गोद में देखा जा सकता है. प्रीति जिंटा शाहरुख खान का नाम लेकर उन्हें स्टेज पर आकर अवार्ड लेने के लिए आमंत्रित करती हैं. बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर शाहरुख को यह अवार्ड देते हैं. इस वीडियो में जाह्नवी काफी क्यूट लग रही हैं. जाह्नवी और खुशी कपूर के फैन क्लब ने इस वीडियो को इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है .

अगर 'धड़क' की बात करें तो शशांक खेतान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. करण जौहर ने अपूर्व मेहता के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी. वहीं किंग खान इस समय अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2018 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).