सारा अली खान पहुंची काशी विश्वनाथ मंदिर तो इंटरनेट पर यूजर ने किया Troll, कहा- भूलो मत तुम मुसलमान हो 

सारा अली खान अपनी फिल्म 'लव आज कल' की रिलीज के बाद इन दिनों काफी भक्तिमय अंदाज में नजर आ रही हैं. हाल ही में सारा महादेव की नगरी काशी विश्वनाथ पहुंची थी जहां उन्होंने शंकर भगवान के दर्शन किये और इसके बाद काशी की गलियों में घूमती हुईं नजर आईं.

सारा अली खान (Photo Credits: Instagram)

सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी फिल्म 'लव आज कल' (Love Aaj Kal) की रिलीज के बाद इन दिनों काफी भक्तिमय अंदाज में नजर आ रही हैं. हाल ही में सारा महादेव की नगरी काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) पहुंची थी जहां उन्होंने शंकर भगवान के दर्शन किये और इसके बाद काशी की गलियों में घूमती हुईं नजर आईं. सारा ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो गले में हार माथे पर टीका लगा हुईं काशी में मस्ती करती नजर आईं. अब इस बात को लेकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्होंने ट्रोल (Troll) करते हुए उन्हें उनका धर्म याद दिलाना शुरू कर दिया.

सारा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, "नमस्ते दर्शकों, बनारस की गलियों से. कितना प्यारा दिन है. कितना सारा मजा और बेहद कम खर्च, अगर काश कोई वाराणसी (Varanasi) में रह सकता."

आपको बता दें कि सारा इसी तरह से अक्सर समय निकलाकर मंदिर पहुंचकर पूजा-पाठ करती हैं जिसके लिए उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया है. ये भी पढ़ें: वाराणसी: भोलेनाथ की नगरी पहुंची सारा अली खान, गंगा आरती में हुईं शामिल, देखें Photos

सारा के वीडियो पर कमेंट (Photo Credits: Instagram)

लेकिन इन नकारात्मकताओं को नजरअंदाज करते हुए सारा इसी तरह से आगे बढ़ती दिखती हैं.

मुंबई (Mumbai) में भी कई बार वो शनि मंदिर में पूजा पाठ करती हुईं स्पॉट की जा चुकी हैं. आपको बता दें कि सारा अब जल्द ही फिल्म 'कुली नंबर 1' (Coolie No.1) और 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और धनुष के साथ नजर आएंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\