इस नए पोस्टर में हूबहू 'संजू' लग रहे हैं रणबीर कपूर, कल सामने आएगा 'मुन्नाभाई' वाला लुक

राज कुमार हिरानी ने रणबीर की एक फोटो शेयर की जो 90 के दशक के संजय दत्त की याद दिलाती है. शायद आपको रणबीर का यह लुक संजय दत्त के उस समय के लुक से भी ज्यादा पसंद आए

फिल्म 'संजू' का नया पोस्टर. (Photo Credits:Twitter)

मुंबई: जब फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो रणबीर कपूर को देखकर सब दंग रह गए थे. टीजर में रणबीर बिल्कुल संजय दत्त जैसे लग रहे थे. ऐसा लग रहा था मानो रणबीर कपूर इस फिल्म का हिस्सा ही नहीं हैं और संजय दत्त खुद ही अपना किरदार निभा रहे हैं. टीजर के लांच से पहले भी इस फिल्म के सेट से रणबीर की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वे हूबहू संजय दत्त की कॉपी लग रहे थे. इस वजह से इस फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई थी.

टीजर लांच के बाद भी इस फिल्म के निर्देशक राज कुमार हिरानी समय समय पर इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलग अलग लुक्स शेयर कर रहे हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं.साथ ही इससे ऑडियंस में फिल्म को लेकर क्रेज भी और बढ़ रहा है. आज भी उन्होंने रणबीर की एक फोटो शेयर की जो 90 के दशक के संजय दत्त की याद दिलाती है. शायद आपको रणबीर का यह लुक संजय दत्त के उस समय के लुक से भी ज्यादा पसंद आए. इसको शेयर करते हुए राजू हिरानी ने यह भी एलान कर दिया कि कल वे इस फिल्म का 'मुन्ना भाई' वाला पोस्टर शेयर करेंगे.

आपको बता दे कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला , दिया मिर्जा जैसे और भी कई सितारें दिखेंगे. 'संजू' के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं.यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड