बॉलीवुड

Sanju Munna Bhai 2.0 Teaser : इस फिल्म में भी दिखेगी 'मुन्ना भाई' की भाईगिरी, देखें VIDEO

संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस' आज भी जब टीवी पर आती है, तो लोग इस फिल्म को बड़े शौक से देखते हैं. इस फिल्म में संजय दत्त की भाईगिरी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब राज कुमार हिरानी आपको इस भाईगिरी को देखने का दूसरा मौका दे रहे हैं

Sanju Munna Bhai 2.0 Teaser : इस फिल्म में भी दिखेगी 'मुन्ना भाई' की भाईगिरी, देखें VIDEO
फिल्म 'संजू' का नया टीजर (Photo Credits : Youtube)

संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस' आज भी जब टीवी पर आती है, तो लोग इस फिल्म को बड़े शौक से देखते हैं. इस फिल्म में संजय दत्त की भाईगिरी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब राज कुमार हिरानी आपको इस भाईगिरी को देखने का दूसरा मौका दे रहे हैं. जी हां, फिल्म 'संजू' में भी 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस' के कुछ दृश्य देखने को मिलेंगे पर इस बार 'मुन्ना भाई' के रूप में रणबीर कपूर को देखा जाएगा, जो इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं.

21 जून को फिल्म 'संजू' का एक और छोटा सा टीज़र रिलीज कर दिया गया. इस टीज़र का नाम है " संजू : मुन्ना भाई 2.0". टीज़र में 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस' के एक दृश्य को वापिस दोहराया गया है. यह वह सीन है जिसमें संजय दत्त बोमन ईरानी से कहते हैं कि, "वो बाहर कैजुअल्टी में कोई मरने की हालत में रहा, तो उसको फॉर्म भरना जरुरी है क्या ." ट्रेलर में वी.एफ.एक्स का प्रयोग काफी अच्छे ढंग से किया गया है.

आपको बता दें कि इससे पहले 'संजू' का ट्रेलर और कई पोस्टर्स भी रिलीज किए जा चुके हैं. दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और विक्की कौशल जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 29 जून को रिलीज होने जा रही है. राज कुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2018 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).