बॉलीवुड

इस वजह से 'संजू बाबा' ने की थी मान्यता दत्त से शादी, देखें Video

आजकल संजय दत्त अपनी बायोपिक के कारण सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. वैसे इस बात के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है कि किस तरह संजू बाबा की लाइफ में मान्यता दत्त की एंट्री हुई थी

इस वजह से 'संजू बाबा' ने की थी मान्यता दत्त से शादी, देखें Video
संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त (Image Credit: Stock Photos)

आजकल संजय दत्त अपनी बायोपिक के कारण सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. दर्शक संजय दत्त के रूप में रणबीर कपूर को बेहद पसंद कर रहे हैं और यह फिल्म बड़े पर्दे पर भी धमाल मचा रही है. महज दो दिन में ही इस फिल्म ने 70 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया था और उम्मीद लगाई जा रही है कि पहले वीकेंड में ही यह फिल्म 100 करोड़ के आकड़े को छू लेगी. फिल्म में रणबीर कपूर, परेश रावल और विक्की कौशल के अभिनय को खूब सराहा जा रहा है.

'संजू' में संजय दत्त के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दिखाया गया है. उन्होंने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखें, साथ ही काफी मुश्किलों का भी सामना किया. इस पूरे सफर में उनके पिता सुनील दत्त ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया. साथ ही उनकी पत्नी मान्यता दत्त भी हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं.

वैसे इस बात के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है कि किस तरह संजू बाबा की लाइफ में मान्यता दत्त की एंट्री हुई थी और क्यों संजय दत्त ने उन्हें अपने जीवन साथी के रूप में चुना था. इस वीडियो में संजय और मान्यता के खूबसूरत सफर को दिखाया गया है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त को जल्द ही फिल्म 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर-3' में देखा जाएगा. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2018 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).