बॉलीवुड

सलमान खान को जो लगती थी सबसे प्यारी, उसने दुनिया को कहा अलविदा, दुखी भाईजान ने किया इमोशनल ट्वीट

बॉलीवुड स्टार सलमान खान अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इस बार उन्होंने अपने पेट को लेकर एक भावुक ट्वीट किया. उन्होंने बताया कि उनकी पेट अब इस दुनिया में नहीं रही.

सलमान खान को जो लगती थी सबसे प्यारी, उसने दुनिया को कहा अलविदा, दुखी भाईजान ने किया इमोशनल ट्वीट
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज के दौर के बड़े फिल्म स्टार में से एक मानें जाते है. लेकिन आज वो एक दुखद घटना से बेहद इमोशनल हो गए. दरअसल उनका अपना सबसे करीबी पेट यानि उनके पालतू कुत्ते की गुरुवार को मौत हो गई. जिसको लेकर सलमान ने एक बेहद भावुक ट्वीट किया है.

यह जानकारी खुद सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करके दी है. सलमान ने गुरुवार को ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, "मेरी सबसे सुंदर, सबसे प्यारी पेट इस दुनिया में नहीं रही. भगवान उसकी आत्मा को शांती दे. साथ ही सलमान ने अपनी पेट की एक तस्वीर भी शेयर की है."

आपको बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म 'भारत' में नोरा फतेही का एक आइटम नंबर होगा.

इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं. सलमान खान प्रोडक्शन्स और रील लाइफ प्रोडक्शन्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है.फिल्म के सेट से सलमान खान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी. यह फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2018 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).