बॉलीवुड

Salman Khan का नया गाना 'Swag Se Solo' इंटरनेट पर हुआ सुपरहिट, Video ने Valentines Day पर मचाई धूम

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने फैंस के लिए स्पेशल तोहफा लेकर आए हैं. भाईजान ने सिंगल युवाओं के लिए सोलो ही रहने फायदे बताते हुए 'स्वैग से सोलो' गाना अपने ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया हैं.

Salman Khan का नया गाना 'Swag Se Solo' इंटरनेट पर हुआ सुपरहिट, Video ने Valentines Day पर मचाई धूम
सलमान खान (Photo Credits: YouTube)

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) ने वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के मौके पर अपने फैंस के लिए स्पेशल तोहफा लेकर आए हैं. जहां 14 फरवरी को हर कोई प्रेमी कपल अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेगा. वहीं भाईजान ने सिंगल युवाओं के लिए सोलो ही रहने फायदे बताते हुए 'स्वैग से सोलो' (Swag Se Solo) गाना अपने ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया हैं. सलमान खान का यह गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा हैं.

सलमान खान ने 'स्वैग से सोलो' गाने को रिक्रिएट किया है. दरअसल ये गाना सलमान की पेप्सी की ऐड का है, जिसे सलमान ने ट्वीस्ट देते हुए वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने सिंगल फैंस को उपहार दिया है. सलमान ने सिंगल युवाओं को इस गाने के जरिए नसिहत देते हुए बोले है, 'स्वैग से सोलो' बोलो. सलमान ने इस गाने से अपने फैंस को बताया है की उन्हें सिंगल से मिंगल होने में कोई दिलचस्पी नहीं है. उनका स्वैग सोलो रहने में ही हैं. सलमान के इस गाने को रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) ने कोरियोग्राफ किया है तो वहीं उन्होंने इस गाने में अपना कैमियो भी किया है. सलमान का स्वैग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सलमान के इस वीडियो पर 130 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आए है. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: Shah Rukh Khan की फिल्म ‘Pathan’ में होगा Salman Khan का कैमियो, भाईजान ने खबर पर लगाई मुहर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान कबीर खान निर्देशित फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे. सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ जबरदस्त एक्शन सीन करते दिखाई देगी. वहीं इमरान हाशमी इस फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2021 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).