इस अफवाह के चलते सलमान खान हुए परेशान, सोशल मीडिया पर दी कानूनी कार्यवाही की धमकी
दरअसल सलमान खान को पता चला है कि कोई उनका नाम और उनके प्रोडक्शन के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा है. जिसके चलते अब सलमान खान ने ट्विटर सफाई पेश करते हुए पूरी बात सामने रखी है.
- Read in
- English
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) वैसे तो किसी मुद्दे पर जल्द कमेंट करना पसंद नहीं करते. लेकिन एक अफवाह के कारण सलमान खान को अब सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ रही है. दरअसल सलमान खान को पता चला है कि कोई उनका नाम और उनके प्रोडक्शन के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा है. लोगों को उनकी नई फिल्म की बात कह कास्टिंग की खबर फैला रहा हैं. जिसके चलते अब सलमान खान ने ट्विटर सफाई पेश करते हुए पूरी बात सामने रखी है. इसके साथ ही सलमान ने कानूनी कार्यवाही करने की भी धमकी दी है.
सलमान खान ने ट्विटर पर मत करो रूमर्स पर भरोसा करके एक स्टेटमेंट पोस्ट किया है. जिसमें लिखा है कि मैं बताना चाहता हूं कि ना मैं और ना ही सलमान खान फिल्म्स किसी फिल्म को लेकर कोई कास्टिंग नहीं कर रहा है. हमने किसी कास्टिंग एजेंट की हायर नहीं किया अपनी किसी फिल्म के लिए. प्लीज किसी इमेल या मैसेज पर यकीन ना करें. इस मामले में अगर कोई मेरा या SKF नाम लेता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी. यह भी पढ़े: पनवेल फार्महाउस से निकल कर सलमान खान पहुंचे मुंबई, लॉकडाउन 4.0 बिताएंगे परिवार के साथ
Mat karo rumours pe trust.... #staysafe @SKFilmsOfficial pic.twitter.com/fP83TRrePa
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 13, 2020
आपको बता दे कि सलमान खान हाल ही में पनवेल के फार्म हाउस से मुंबई लौटे हैं. वो लॉकडाउन के चलते अपने परिवार और दोस्तों के साथ वहां पर रुके हुए और लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील भी की.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

