बॉलीवुड

सलमान खान लिख रहे है Love Story, होम प्रोडक्शन में बनाएंगे फिल्म

सलमान खान ने लॉकडाउन के बीच स्क्रिप्ट लिखना शुरू कर दिया हैं. सलमान रोमांटिक फिल्म की कहानी लिख रहे हैं. सलमान इन स्क्रिप्ट पर चार से पांच घंटे काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि इस साल के अंत तक स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी. सलमान इस कहानी को अपने बैनर तहत प्रोड्यूस करेंगे.

सलमान खान लिख रहे है Love Story, होम प्रोडक्शन में बनाएंगे फिल्म
सलमान खान (Image Credit: Instagram)

कोरोनावायरस के प्रकोप के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन के कारण, सभी शूट रद्द कर दिए गए हैं. ऐसे में बिग बजेट फिल्मों की रिलीज डेट आगे कर दी गई है. इसी बीच बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) लॉकडाउन के चलते अपने फॉर्महाउस पर फैमिली और दोस्तों के साथ अटके हुए हैं. इस लॉकडाउन अवधि के दौरान, सलमान स्केचिंग में व्यस्त थे और उन्होंने कुछ संगीत वीडियो भी बनाए है. अब यह सुनने में आया हैं कि सलमान लेखक बन गए हैं. वे एक लवस्टोरी की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. जिसे वे 'सलमान खान फिल्म' के बैनरतले प्रोड्यूस करेंगे.

मिड- डे रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने लॉकडाउन के बीच स्क्रिप्ट लिखना शुरू कर दिया हैं. सलमान रोमांटिक फिल्म की कहानी लिख रहे हैं. सलमान इन स्क्रिप्ट पर चार से पांच घंटे काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि इस साल के अंत तक स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी. सलमान इस कहानी को अपने बैनर तहत प्रोड्यूस करेंगे. यह भी पढ़े: सलमान खान भी नहीं संवार पाए इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का करियर, भाईजान के साथ डेब्यू के बाद हुईं फिल्म इंडस्ट्री से गायब

 

View this post on Instagram

 

Ouii ma 30 million! Thank u all!

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सूत्र ने आगे खुलासा करते हुए बताया," सलमान अक्सर एक-पंक्ति अवधारणाओं के साथ आते हैं; कहानी कहने में उनकी रूचि अपने पिता सलीम खान जैसी है. सलमान अपने पिता सलीम खान के नक़्शेकदम पर चलते हुए फिल्म की कहानी लिखने में बिजी हैं. सलमान ने इस कहानी का पहला ड्राफ्ट भी रेडी कर दिया हैं. उन्होंने युवा जोड़ी पर रोमांटिक स्टोरी को खुद लिखने का फैसला लिया हैं.  अब देखना यह होगा कि सलमान का यह नया अंदाज उनके फैंस को कितना पसंद आता हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).