सलमान खान निभाएंगे सिख पुलिस वाले का किरदार, जीजा आयुष शर्मा संग इस फिल्म में आएंगे नजर
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. 'दबंग 3' की रिलीज के बाद जहां वो अपनी फिल्म 'राधे' को लेकर व्यस्त हैं वहीं खबर आ रही है कि वो अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम कर आहे हैं. इस फिल्म में वो एक सिख पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. 'दबंग 3' (Dabangg 3) की रिलीज के बाद जहां वो अपनी फिल्म 'राधे' (Radhe) को लेकर व्यस्त हैं वहीं खबर आ रही है कि वो अपने जीजा आयुष शर्मा (Aayush Sharma) के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में वो एक सिख पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं. फिलहाल इस फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है. इसका निर्देशन 'लवयात्री' (Loveyatri) को डायरेक्ट करने वाले अभिराज मिनावाला कर रहे हैं.
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान पहले भी कई दफा पुलिसवाले का किरदार निभा चुके हैं लेकिन इस बार वो एक सिख पुलिसवाले की भूमिका में हैं. इस बात को लेकर वो ज्यादा उत्साहित हैं. फिल्म में आयुष शर्मा एक नार्थ इंडियन गैंगस्टर की भूमिका में हैं.
ये भी पढ़ें: सलमान खान संग काम करने को लेकर बेहद उत्साहित है पूजा हेगड़े, कहा- अब इंतजार नहीं हो रहा
इस फिल्म के लिए सलमान दाढ़ी भी बढ़ाएंगे और पगड़ी पहने नजर आएंगे. इस फिल्लम के लिए वो अगले हफ्ते कई लुक टेस्ट्स से भी गुजरेंगे. आपको याद दिला दें कि 2008 रिलीज फिल्म 'हीरो' (Hero) में सलमान एक सिख आर्मी अफसर की भूमिका निभा चुके हैं.
लेकिन इस बार वो पुलिसवाले के अंदाज में दिखेंगे. बात करें फिल्म 'राधे' की तो इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पटानी लीड रोल में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2020 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

