जब Salman Khan के पास नहीं थे कपड़े खरीदने के पैसे, सुनील शेट्टी ने की थी मदद, किस्सा शेयर करते-करते रो पड़े दबंग खान
सलमान खान आखिरी बार प्रभु देवा द्वारा डायरेक्टेड फिल्म राधे में नजर आए थे. दबंग खान की आगामी फिल्म टाइगर 3 है, जिसमें वे कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे. हाल ही में शाहरुख खान ने भी बताया है कि वे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) के पास आज पैसों की कोई कमी नहीं है , उनकी एक-एक फिल्म करोड़ों का बिजनेस करती है. पर उनका भी एक वक्त था, जब कुछ कपड़े खरीदने तक के पैसे नहीं थे, ऐसे मैं उनकी मदद की थी, बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी ने. आयफा अवॉर्ड के प्लेटफॉर्म यह किस्सा शेयर कतरे हुए बजरंगी भाईजान की आंखों से आंसू निकलने लगे.
View this post on Instagram
आयफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards) कलर्स चैनल पर कल यानी 25 जून की शाम 8 बजे प्रसारित हुआ, इसी दौरान सलमान खान भी इस खास अवॉर्ड शो का हिस्सा थे. रितेश देशमुख ने इस मौके पर सलमान खान से पूछा कि सलमान भाई आपकी जिंदगी सबसे यादगार किस्सा कौन सा है. तब सलमान खान ने कहा, बहुत पहले जब मेरे पास पैसे-वैसे नहीं हुआ करते थे, सुनील शेट्टी, अन्ना की दुकान थी, तो एक दिन चला गया मैं वहां पर. महंगी दुकान थी, मैं एक पेयर जीन्स और पेंट को अफॉर्ड नहीं कर पा रहा था, मैंने एक पेयर जीन्स उठाया, सुनील साब ने मुझे देखा, उन्हें समझा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं, तो उन्होंने अपनी तरफ से एक स्टोन्ड वाश्ड शर्ट दे दिया, साथ ही उन्होंने देखा कि मेरी नजर पर्श पर थी, वो....भावुक होते हुए सलमान खान ने वहां पर बैठे सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे से कहा, तुम्हारे पिता ने यह सब किया, और आंखें गीली हो गईं. इसके बाद अहान शेट्टी चेयर से उठकर खड़े हुए और सलमान खान को गले लगाया. वहां पर बैठे सारे सितारे भी भावुक हो उठे.
सलमान खान ने किस्सा जारी रखते हुए कहा, इनके फादर मुझे इनके घर लेकर गए, उनके पास एक जोड़ी इस पर्स की थी, और वो भी मुझे उन्होंने दे दिया.
सलमान खान आखिरी बार प्रभु देवा द्वारा डायरेक्टेड फिल्म राधे में नजर आए थे. दबंग खान की आगामी फिल्म टाइगर 3 है, जिसमें वे कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे. हाल ही में शाहरुख खान ने भी बताया है कि वे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2022 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

