बॉलीवुड

VIDEO : बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने घोड़े के साथ लगाई रेस, जानें किसे मिली जीत

सलमान खान की फिटनेस के बारे में तो आप सब जानते ही हैं. अब वह एक घोड़े के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं

VIDEO : बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने घोड़े के साथ लगाई रेस, जानें किसे मिली जीत
सलमान खान ने घोड़े के साथ लगाई रेस (Photo Credits : Instagram)

सलमान खान की फिटनेस के बारे में तो आप सब जानते ही हैं. वह बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं. बड़े पर्दे पर तो कई बार आपने उन्हें गुंडों के पीछे भागते हुए देखा होगा पर अब वह एक घोड़े के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं. यह उनके वर्क आउट करने का कोई अलग तरीका लग रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप भाई को घोड़े के साथ एक रोमांचक रेस लगाते हुए देख सकते हैं. अंतिम क्षणों में सलमान घोड़े को पीछे छोड़ देते हैं और इस रेस को जीत लेते हैं.

वैसे वीडियो को देखकर यह पता नहीं लग रहा है कि इसे कब शूट किया गया था. बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' का टाइटल ट्रैक बज रहा है. इस गीत को सुखविंदर सिंह और शादाब फरीदी ने गाया है.

आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. अपनी रिलीज के दिन इस फिल्म ने 29.17 करोड़ रुपये कमाए थे और महज तीन दिन में 100 करोड़ का आकड़ा भी पार कर लिया था. मंगलवार तक इस फिल्म ने कुल मिलाकर 132.76 करोड़ रुपए कमा लिए थे. खराब रिव्यूज के बावजूद लोग भाई की इस फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं.

'रेस-3' में जैकलीन फर्नांडिस, डेज़ी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. रेमो डिसूजा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2018 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).