Dilip Kumar की मौत की खबरों पर भड़कीं पत्नी Saira Bano, ट्वीट कर बताई सच्चाई

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार को रविवार को उनके स्वास्थ की नियमित जांच के लिए मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल (खार) में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद उनकी पत्नी सायरा बानो उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची.

दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो (Photo Credits: Instagram)

Dilip Kumar Health Update: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार को रविवार को उनके स्वास्थ की नियमित जांच के लिए मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल (खार) में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद उनकी पत्नी सायरा बानो उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची. दिलीप कुमार के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने वायरल.

इसके बाद सायरा बानो ने इन खबरों का पूरी तरह से खंडन करते हुए सच्चाई बताते हुए ट्वीट किया है. सायरा ने दिलीप कुमार के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "साहब की स्थिति स्थिर है. कृपया व्हाट्सएप फॉरवर्ड में विश्वास न करें. आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद. डॉक्टरों के अनुसार वो 2-3 दोनों में घर आ जाएंगे. इंशाह अल्लाह."

ये भी पढ़ें: Dilip Kumar Health Update: अभिनेता दिलीप कुमार को हुआ Bilateral Pleural Effusion, ऑक्सीजन सपोर्ट पर आईसीयू में हैं एडमिट

सायरा बानो ने एक पोर्टल से बातचीत में कहा कि बीते कुछ दिनों से दिलीप कुमार की तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही है. इसी के चलते उन्हें नॉन कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों इन्हीं चीजों को लेकर जांच कर रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध की है कि उनकी बेहतर सेहत के लिए  प्रार्थना करें.

दिलीप कुमार की सेहत की खबर मिलने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (National Congress Party) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 5, 2026: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों को राहत! गोल्ड की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में 22K-24K के आज के ताजा रेट

Weather Forecast Today, April 5: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, मुंबई और चेन्नई में उमस भरी गर्मी; जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड