बॉलीवुड

Sacred Games Trailer : थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की यह वेब सीरीज, देखें वीडियो

सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है. यह वेब सीरीज 2006 में आई विक्रम चंद्रा की किताब 'सैक्रेड गेम्स' पर आधारित है

Sacred Games Trailer : थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की यह वेब सीरीज, देखें वीडियो
वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' का ट्रेलर (Photo Credits : Youtube)

सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है. यह वेब सीरीज 2006 में आई विक्रम चंद्रा की किताब 'सैक्रेड गेम्स' पर आधारित है. इस सीरीज में सैफ अली खान एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं. सैक्रेड गेम्स में सैफ अली खान को सरताज सिंह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को गणेश गायतोंडे के रूप में देखा जाएगा. ट्रेलर में नवाजुद्दीन सैफ अली खान को एक चैलेंज देते हुए नजर आ रहे हैं. वे सैफ को कहते हैं कि उनके पास अपने शहर को बचाने के लिए सिर्फ 25 दिन का समय है.

ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है. इस वेब सीरीज में राधिका आप्टे, राजश्री देशपांडे और सुरवीन चावला भी अहम भूमिका में हैं. अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने ने इस सीरीज का निर्देशन किया है. यह सीरीज 6 जुलाई को रिलीज़ होगी. आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स ऐप पर देख सकेंगे.

अगर बड़े पर्दे की बात करें तो सैफ को इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई फिल्म 'कालाकांडी' में देखा गया था. इस फिल्म का निर्देशन अक्षत वर्मा ने किया था और यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बड़े पर्दे पर यह फिल्म कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखाई पाई थी. इसलिए सैफ अली खान को 'सैक्रेड गेम्स' से काफी उम्मीदें होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2018 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).