बॉलीवुड

इलाज के बाद सितंबर में भारत वापस लौटेंगे ऋषि कपूर? ये रही पूरी डिटेल्स

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ न्यूयॉर्क में मौजूद है. वह वहां पर अपना इलाज करवा रहे हैं. फैन्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं

इलाज के बाद सितंबर में भारत वापस लौटेंगे ऋषि कपूर? ये रही पूरी डिटेल्स
ऋषि कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ न्यूयॉर्क में मौजूद है. वह वहां पर अपना इलाज करवा रहे हैं. फैन्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. दीपिका पादुकोण, आमिर खान, आलिया भट्ट,शाहरुख खान, करण जौहर और विक्की कौशल जैसे कई स्टार्स भी उनसे मिलने के लिए न्यूयॉर्क गए थे. नीतू कपूर समय-समय पर ऋषि के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं.  अब खबर हैं कि ऋषि जल्द ही भारत वापस लौट सकते हैं.

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषि नीतू कपूर के साथ सितंबर के महीने में भारत वापस आ सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वह जल्द ही घर लौट सकते हैं. हाल ही में रणबीर कपूर ने भी अपने पिता की सेहत के  बारे में यही कहा था. उन्होंने ये भी बताया था कि ऋषि फिल्मों में भी वापसी करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें:- ऋषि कपूर का हालचाल पूछने पहुंचे मुकेश और नीता अंबानी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

आपको बता दें कि रणधीर कपूर ने अपने भाई ऋषि कपूर की सेहत के बारे में कहा था कि, "ऋषि पहले से काफी बेहतर हैं. उन्हें अपना इलाज खत्म करना होगा और अगले कुछ महीनों में वह भारत वापस आ जाएंगे." अब देखना होगा कि ऋषि कपूर पूरी तरह ठीक होकर कब घर वापस आते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2019 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).